फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh BJP state in-charge Om Mathur targeted Congress on Bastar tour in sukma

'संसद का विरोध कांग्रेस की टुच्ची हरकत': CGBJP प्रभारी माथुर पहुंचे सुकमा; बस्तर को दिल्ली से जोड़ने का प्रयास

Sun, 28 May 2023 06:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 28 May 2023 06:40 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रभारी माथुर ने कहा कि, कांग्रेस सर्वे के भरोसे, जबकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव लड़ेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बस्तर में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए यह दौरा है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP state in-charge Om Mathur targeted Congress on Bastar tour in sukma
ओम माथुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने विपक्ष के नए संसद के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि, संसद भवन का विरोध कांग्रेस की टुच्ची हरकत है। उदघाटन के समय ऐसे पवित्र स्थान का सभी धर्मों और पंत के लोगों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी, जिसने 65 साल इस देश पर शासन करने का मौका मिला, वह ऐसी हरकत करें तो इससे बड़ा काला दिन उनके लिए नहीं हो सकता। प्रदेश प्रभारी माथुर रविवार को चार दिवसीय बस्तर दौरे पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


राजा अवगुण करे तो धर्म दंड दे
सुकमा पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता ओम माथुर ने सेंगोल पर हो रहे विवाद पर भी बोला। कहा कि, जिस दंड को नेहरू जी ने स्वीकार किया, उसे एक कोने से उठाकर बकायदा संसद भवन में रखा गया। हमारे यहां कहा गया है, राजा अवगुण करे तो उसे कौन दंड दे। ऐसे में हमारी संस्कृति, हमारे संतों ने कहा कहा गया है कि, उसे धर्म दंड देगा। एक तरह से वह हमारा धर्म दंड है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि 20 दल जो अपने आपको लोकतांत्रिक परंपरा में कहते हैं, वह इसका बायकॉट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नक्सल मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए
प्रदेश प्रभारी माथुर ने कहा कि, बस्तर को निश्चित रूप से उड़ान होनी चाहिए। बस्तर को दिल्ली से जोड़ने के लिए प्रयास करेंगे। पिछली बार आया था तो मुख्यमंत्री जी से बात हुई थी। तब उन्होंने बताया था कि, नक्सल मामले को लेकर गृह मंत्रालय और मंत्री जी से बात की है।  तब हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। मैं अपनी तरफ से सपोर्ट करने लिए पूरी तरह तैयार हूं। ओम माथुर ने कहा कि, इस पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। ये संवेदनशील मामला है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सर्वे के भरोसे, हम कार्यकर्ताओं के भरोसे लड़ेंगे चुनाव
छत्तीसगढ़ प्रभारी माथुर ने कहा कि, कांग्रेस सर्वे के भरोसे, जबकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव लड़ेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बस्तर में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए यह दौरा है। भाजपा छत्तीसगढ़ को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कहा कि, उनका काम संगठन को खड़ा करना है। पिछले एक माह में माथुर का यह दूसरा बस्तर दौरा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति को देखते हुए इसे अहम माना जा रहा है। 

28 से 31 मई तक रहेंगे बस्तर प्रवास पर
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 28 मई से 31 मई तक चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे हैं। वे बस्तर संभाग का दौरा करेंगे और सभी जिलों में सिलसिलेवार जिलास्तरीय व विधानसभा स्तरीय बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत करेंगे। एक महीने के अंतराल में भाजपा प्रदेश प्रभारी का यह दूसरा बस्तर प्रवास होगा। पिछले महीने 26-27 अप्रैल को माथुर बस्तर आए थे। वह सुबह हवाई मार्ग से रायपुर से सीधे सुकमा पहुंचे। फिर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। 


ओम माथुर 29 मई को नारायणपुर में विधानसभा कोर कमेटी की बैठक और जिलास्तरीय बैठक में शामिल होंगे। वहां से कोण्डागांव में बैठक लेंगे। साथ ही केशकाल विधानसभा व कोण्डागांव विधानसभा की कोर कमेटी की अलग-अलग बैठक में शिरकत करेंगे। 30 मई को बीजापुर व दंतेवाड़ा का दौरा करेंगे। 31 मई को जगदलपुर में भाजपा जिला कार्यालय में चित्रकोट विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। वहां से कांकेर रवाना होकर दोपहर में भानुप्रतापपुर, अंतागढ़,कांकेर विधानसभा में बैठकें करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed