फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Car rider dies in massive collision between bus and car in Jagdalpur

Jagdalpur: बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, घटना में कार सवार की मौके पर हुई मौत, मुश्किल से निकाला गया शव

Sat, 07 Oct 2023 03:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Oct 2023 03:18 PM IST
सार

कार में एक ही युवक सवार था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर घण्टों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।  

विज्ञापन
Car rider dies in massive collision between bus and car in Jagdalpur
हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल के खालेमुरवेंड में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक यात्री बस और कार के बीच जबरदस्त सड़क दुर्घटना हुई जिसमें नरेश ट्रैवल्स की बस ने विपरीत दिशा से आ रही महिंद्रा एक्सयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि कार चालक कृष्णा गर्ग निवासी महाराष्ट्र की मौके पर ही मौत हो गई है। 

विज्ञापन

 

वहीं कार बुरी तरह से छतिग्रस्त होने के कारण मृत कार चालक को घण्टों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही केशकाल एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी आनंद सोनी मौके पर पहुंचे। जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि कांकेर से जगदलपुर की ओर आ रही एक एक महिंद्रा कार को सामने से आ रही नरेश ट्रेवल्स की बस ने टक्कर मार दी। कार में एक ही युवक सवार था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर घण्टों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed