{"_id":"640b080cf62d493a2d0e69ab","slug":"bus-full-of-passengers-brake-failed-lost-control-and-collided-with-a-stone-21-injured-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: यात्रियों से भरी बस का ब्रेक हुआ फेल, अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराई, 21 घायल, CRPF ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: यात्रियों से भरी बस का ब्रेक हुआ फेल, अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराई, 21 घायल, CRPF ने बचाई जान
Fri, 10 Mar 2023 04:06 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 10 Mar 2023 04:06 PM IST
सार
Bastar Bus Accident: सुबह केशकाल घाट में उतरते वक्त अचानक ब्रेक फेल होने के कारण जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही महिंद्रा बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से जा टकराई। जिससे बस में बैठे यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बस्तर की लाइफ लाइन कही जाने वाले केशकाल घाट में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ब्रेक फेल होने से घाट के पत्थर में जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए। जिन्हें सीआरपीएफ के जवानों ने बस से घायलों को निकालते हुए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
केशकाल थाना प्रभारी ने बताया की आज सुबह केशकाल घाट में उतरते वक्त अचानक ब्रेक फेल होने के कारण जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही महिंद्रा बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से जा टकराई। इस घटना में बस चालक समेत 21 यात्री घायल हो गए हैं। गश्त पर निकले सीआरपीएफ के जवानों की मदद से बस में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। ततपश्चात 108 के माध्यम से सभी घायलों को केशकाल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है। फिलहाल केशकाल पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि महेंद्र ट्रैवल्स की सीजी 19 एफ 1031 जो जगदलपुर से रायपुर की दोपहर 12: 25 बजे जा रही थी। तभी दूसरे मोड़ पर बस का ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान बस में 40 से अधिक लग सवार थे। जिसमें 21 लोग घायल हो गए। घायलों में 13 महिला 8 पुरूष हैं। जहां 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर किया गया है। वहीं अन्य सभी का केशकाल अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल केशकाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई वहीं घायलों को देखने के लिए केशकाल एसडीएम और एसडीओपी अस्पताल पहुच गए।
विज्ञापन