फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bodies of a young man and a young woman found hanging from same noose case of Urandabeda police station area o

कोंडागांव: एक ही फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, कोंडागांव जिले के उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र का मामला

Wed, 10 Sep 2025 09:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Sep 2025 09:58 PM IST
सार

कोंडागाँव जिले के उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आलमेर के जंगल में ग्रामीणों ने एक ही साड़ी में युवक युवती का शव पेड़ में लटका देखा गया, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दी।

विज्ञापन
Bodies of a young man and a young woman found hanging from same noose case of Urandabeda police station area o
फंदे से लटके मिले युवक-युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागाँव जिले के उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आलमेर के जंगल में ग्रामीणों ने एक ही साड़ी में युवक युवती का शव पेड़ में लटका देखा गया, जिसकी  जानकारी ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दी, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने बताया कि आलमेर गाँव की रहने वाली कुमारी कांति नाग व उसी गाँव से लगे दूसरे गांव के युवक संतलाल वड्डे के साथ सोमवार की सुबह बिना बताए घर से चले गए, परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह से पुलिस को कोई भी सूचना नही दी, बुधवार की सुबह जब संतलाल का बड़ा भाई सुकालूराम अपने घर के पीछे बाड़ी में जैसे ही गया कि इमली पेड़ में दोनों का शव एक ही फंदे में लटका हुआ देखा गया। 

विज्ञापन


दोनों का शव मिलते ही गाँव मे हड़कंप मच गया, इस बात की जानकारी लगने के बाद दोनों परिवार के लोग मौके पर आ पहुँचे, शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा गया, वही ग्रामीणों का कहना था कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था, शायद परिजनों ने दोनों के रिश्ते को नही मानने के कारण इसी के चलते दोनों ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, गुरुवार की सुबह पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed