फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   boat filled with villagers who had come weekly market shopping capsized in river

Dantewada: साप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने आए ग्रामीणों से भरी नाव नदी में पलटी, दो लोगों की मौत

Fri, 08 Sep 2023 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाडा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 07:20 PM IST
सार

फिलहाल डूबे ग्रामीणों को बचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वहीं घटनास्थल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई है वहीं जिन ग्रामीणों के डूब जाने की बात सामने आ रही है उनके परिजन घाट किनारे विलाप करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
boat filled with villagers who had come weekly market shopping capsized in river
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के थाना बारसूर के अंतर्गत आने वाले इंद्रावती नदी में शुक्रवार की दोपहर को अचानक ग्रामीणों से भरी नाव पानी में पलट गई, इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं बाकी ग्रामीणों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बारसूर में हर शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जाता है। जहां आसपास के गांव के साथ ही इंद्रावती नदी के उस पार स्थित कोडनार घाट से भी ग्रामीण नाव में सवार होकर खरीददारी करने के लिए आते हैं। शुक्रवार को भी ग्रामीणों द्वारा सामान खरीदने के बाद वापस अपने गांव जाने के लिए नाव में सवार हो गए। नाव में क्षमता से अधिक ग्रामीण सवार होने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। 

विज्ञापन

 

इस घटना में नाव में सवार सभी लोग डूबने लगे, ग्रामीणों के शोर शराबा की जानकारी के बीच नदी में कुछ लोगों ने छलांग भी लगाई, इस दौरान एक से दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि घटना की जानकारी बारसूर थाना प्रभारी के साथ ही नगर सेना की टीम को दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन बारिश के चलते व पानी का बहाव तेज होने के कारण अन्य डूबे ग्रामीणों का कोई भी सुराग हाथ में नही लग पाया था, जबकि दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल डूबे ग्रामीणों को बचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वहीं घटनास्थल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई है वहीं जिन ग्रामीणों के डूब जाने की बात सामने आ रही है उनके परिजन घाट किनारे विलाप करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed