फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP State President participated in Youth Day program in Jagdalpur

Jagdalpur: युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए BJP प्रदेशाध्यक्ष, बोले- सर्वाधिक युवा शक्ति भारत की संपत्ति

Fri, 12 Jan 2024 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 07:00 PM IST
सार

युवा दिवस के वृहद आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरणदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। किरण देव ने योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
BJP State President participated in Youth Day program in Jagdalpur
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पतंजलि योग समिति द्वारा स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में युवा दिवस का आयोजन किया गया। जहाँ योग शिविर, योग मैराथन व विराट सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में शहर के युवा, बच्चें व बुजुर्ग शामिल हुये। युवा दिवस के वृहद आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरणदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। किरण देव ने योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन

 

किरणदेव ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुये कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है, देश को अग्रणी बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। युवा ही इस देश को विकसित और विश्वगुरु बना सकते हैं। हमारा भारत भाग्यशाली है कि विश्व के सबसे ज्यादा युवा देश की संपत्ति हैं।

विज्ञापन

 

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी परमार्थ देव विशेष रूप से युवा दिवस आयोजन के लिये जगदलपुर पहुंचे थे, जिनके द्वारा योग शिविर व विराट सूर्य नमस्कार संपन्न कराया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने युवा दिवस पर विराट आयोजन के लिये पतंजलि योग समिति व स्वामी रामदेव के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed