{"_id":"67fce22a4217d464710cc0c6","slug":"bjp-remembered-baba-saheb-ambedkar-bjp-city-board-celebrated-baba-saheb-birth-anniversary-in-jagdalpur-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: बाबा साहेब अंबेडकर का भाजपा ने किया स्मरण, भाजपा नगर मण्डल ने मनायी बाबा साहेब की जन्म जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: बाबा साहेब अंबेडकर का भाजपा ने किया स्मरण, भाजपा नगर मण्डल ने मनायी बाबा साहेब की जन्म जयंती
Mon, 14 Apr 2025 04:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 14 Apr 2025 04:55 PM IST
सार
जगदलपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने उनका पुण्य स्मरण किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने उनका पुण्य स्मरण किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज सुबह कार्यकर्ताओं के साथ शहर के अंबेडकर वार्ड में तिरंगा चौक एवं चंद्रशेखर वार्ड में लाल बाग मैदान में स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब के अमर योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे महान समाज सुधारक, विधिवेता और संविधान निर्माता थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता थे। देश के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
विज्ञापन