फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP leader Kedar Kashyap has made serious allegations against the Congress

Jagdalpur News: BJP का Congress पर गंभीर आरोप, केदार कश्यप बोले- घबरायी कांग्रेस सरकार अब अनैतिकता पर उतारू

Thu, 29 Jun 2023 08:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 08:33 PM IST
सार

भाजपा जिला कार्यालय में पत्र वार्ता में केदार कश्यप ने कहा कि किसानों के लिये बड़ी-बड़ी बातें करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार किसानों का सम्मान करना भूल गयी है। छत्तीसगढ़ के किसानों को किसान सम्मान निधि वापस करने का नोटिस भेज कर कांग्रेस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन
BJP leader Kedar Kashyap has made serious allegations against the Congress
भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को सम्मान निधि वापस करने का नोटिस भेज कर परेशान कर रही है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही अच्छी योजना को बदनाम करने की कुटिल साजिश कांग्रेस सरकार द्वारा रची गयी है। केदार कश्यप ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने घटते जनाधार को देख कर घबरायी कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा भाजपा समर्थित सरपंच, पंच, पंचायत प्रतिनिधियों पर कांग्रेस में प्रवेश करने का दबाव डाला जा रहा है, उनके क्षेत्र के विकास कार्य अवरूद्ध करने की धमकी देकर भयभीत किया जा रहा है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। 

विज्ञापन

भाजपा सरकार किसानों के साथ है: केदार कश्यप
भाजपा जिला कार्यालय में पत्र वार्ता में केदार कश्यप ने कहा कि किसानों के लिये बड़ी-बड़ी बातें करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार किसानों का सम्मान करना भूल गयी है। छत्तीसगढ़ के किसानों को किसान सम्मान निधि वापस करने का नोटिस भेज कर कांग्रेस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। चुनावी वायदे पूरे करने में असमर्थ रही मौजूदा कांग्रेस सरकार आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुये अब तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के साथ है और उनके हित की लड़ाई लड़ती रहेगी। भूपेश सरकार किसानों को षढ़यंत्र पूर्वक नोटिस भेज कर परेशान करना बंद करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर जमकर बरसे भाजपा नेता
केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के पंचायत प्रतिनिधियों को कांग्रेस में प्रवेश करने के लिये डराया धमकाया जा रहा है। जिसकी शिकायत भाजपा समर्थित सरपंच, पंचों ने की है। कांग्रेस का यह असली चेहरा है। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि ग्राम पंचायत मुण्डागढ़ के भाजपा समर्थित सरपंच रामसिंह नाग को कांग्रेस में जबरदस्ती प्रवेश के लिये क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सरपंच और उनके साथियों को राजनीतिक शिष्टाचार भूलाकर निरंतर प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। जो अनुचित और निंदनीय है। क्षेत्रीय विधायक जैन द्वारा कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में भाजपा समर्थित सरपंच से फोन पर कही गयी बात का रिकॉर्ड भी मौजूद है। संतोष बाफना ने कहा कि भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कांग्रेस प्रवेश से मना करने पर राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर भयभीत करने प्रयत्न हो रहे हैं। कांग्रेस का चरित्र उजागर हो रहा है। 

विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल होने का बनाया जा रहा दबाव
पत्रवार्ता में ग्राम पंचायत मुण्डागढ़ के सरपंच रामसिंह नाग ने कहा कि उनके साथ गाँव के पंच और ग्रामीण यह बताने आये हैं कि कांग्रेस में प्रवेश करने लिये सभी पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन पर कांग्रेस में शामिल होने का दबाव डाल रहे हैं। मना करने पर गाँव के विकास कार्य प्रभावित करने पर बोला है। कांग्रेस द्वारा ऐसा कृत्य किये जाने के प्रमाण भी हमारे पास हैं। ग्रामवासी कांग्रेस के ऐसे कृत्य से आक्रोश में हैं। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों में लालाराम नाग, बाल सिंह नाग, बुदरू नाग, मन्नूराम सेठिया, लखमा नाग, नीलू कुंजाम, सगनू राम नाम और अन्य ग्रामीण भी आये हैं। 

पत्रवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला रूपसिंह मण्डावी, लच्छू राम कश्यप, डा. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, योगेन्द्र पाण्डेय, संतोष बघेल, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, राजेन्द्र बाजपेयी, सुरेश गुप्ता, बाबुल नाग, फूल सिंह सेठिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed