फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   bjp leader died in road accident in jagdalpur, pickup driver arrested

BJP नेता की मौत में गिरफ्तारी: शीशे के टुकड़े और इंडीकेटर की मदद से पकड़ा, जगदलपुर में आठ दिन पहले मिला था शव

Tue, 24 Jan 2023 08:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Jan 2023 08:17 PM IST
सार

भाजपा नेता बुधराम कतराम 16 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद उनका शव बास्तानार के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। उनके सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। 

विज्ञापन
bjp leader died in road accident in jagdalpur, pickup driver arrested
घटना के बारे में जानकारी देते पुलिस अफसर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा महामंत्री की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। उनका शव आठ दिन पहले हाईवे किनारे पुलिया के नीचे मिला था। पुलिस ने इस मामले में दंतेवाड़ा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि भाजपा नेता की मौत हत्या नहीं, बल्कि हादसा थी। पकड़ा गया आरोपी एक गैस एजेंसी की पिकअप का चालक है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...भाजपा जिलामंत्री की हत्या: जगदलपुर में पुलिया के नीचे मिला शव, विधानसभा टिकट के लिए कर रहे थे दावेदारी
विज्ञापन


ऑर्गन डैमेज होने से हुई थी मौत
दरअसल, 16 जनवरी की सुबह चित्रकोट निवासी भाजपा जिला महामंत्री  बुधराम कतराम का शव हाईवे के किनारे पुलिया के नीचे मिला था। उनके शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले थे। यह भी पता चला कि उन पर किसी धारदार या नुकीले हथियार से वार नहीं किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि दोनों पसलियां टूट चुकी थीं और लीवर भी क्षतिग्रस्त था। मौत का कारण ऑर्गन में आई चोटों को बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने एसआईटी का गठन किया। जांच के दौरान टीम को साइड मिरर के टुकड़े और इंडीकेटर मिला। फिर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। इसमें एक पिकअप घटना स्थल से गीदम रोड की ओर पार करने की बात सामने आई। पुलिस ने बरामद कांच के टुकड़े और इंडीकेटर शोरूम में दिखाए तो उससे पिकअप की पुष्टि हो गई। फुटेज से ट्रेस कर पुलिस पहुंची तो बचेली की गैस एजेंसी की पिकअप का पता चला।

पूछताछ में आरोपी ने हादसे की बात स्वीकार की
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि पुलिस टीम गैस एजेंसी पहुंची और वाहन के चालक राधेश्याम विश्नोई और सहयोगी दिनेश विश्नोई को हिरासत में ले लिया। दोनों ने पूछताछ में वाहन से टक्कर होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर निवासी राधेश्याम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed