फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP celebrated Atal Jayanti as Good Governance Day in Jagdalpur

Jagdalpur: भाजपा ने अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया, 18 लाख किसानों के खाते में भेजी गई बकाया राशि

Mon, 25 Dec 2023 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 Dec 2023 07:27 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय वादा पूरा करते हुए 18 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ से ऊपर की राशि भेज रहे हैं। यह किसानों के परिवार व छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की उन्नति में भी सहायक होंगे।  

विज्ञापन
BJP celebrated Atal Jayanti as Good Governance Day in Jagdalpur
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में  भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती व सुशासन दिवस की बधाई दी है। इस मौके पर  देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया कि उन्होंनें मोदी की गारंटी पूरी करनी प्रारंभ की है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय वादा पूरा करते हुए 18 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ से ऊपर की राशि भेज रहे हैं। यह किसानों के परिवार व छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की उन्नति में भी सहायक होंगे।  देव ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर भाजपा की केंद्र व नवगठित प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।  

विज्ञापन

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि भारत रत्न अटलजी की जयंती भाजपा 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाती है। इस दिवस पर प्रदेश के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाएँ हैं, उनको जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करें। देव ने कहा कि प्रदेश की  भाजपा सरकार द्वारा आज सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के दो वर्षों का बकाया बोनस सीधे किसानों के खाते में जमा कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed