फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   bhanpuri civil hospital has a hearse but no driver in jagdalpur

यहां वेटिंग में रहते हैं शव: मौत के बाद भी करना पड़ता है इंतजार, सिविल अस्पताल को वाहन तो मिला, पर चालक नहीं

Sun, 04 Jun 2023 04:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Jun 2023 04:22 PM IST
सार

बीएमओ डॉक्टर शाडिल्य का कहना है, जीवनदीप समिति की ओर से ड्राइवर को केवल चार से पांच हजार तक ही वेतन दे सकते हैं। ड्राइवर कम वेतन होने की बात को लेकर 10 हजार तक की डिमांड करते है, जिसे नहीं दे पाने के कारण वाहन खड़ा है। 

विज्ञापन
bhanpuri civil hospital has a hearse but no driver in jagdalpur
सिविल अस्पताल परिसर में खड़ा शव वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब 40 किमी दूर भानपुरी का सिविल अस्पताल। यहां मौत के बाद भी शवों को घर पहुंचने का इंतजार करना पड़ता है। विधायक जी ने अस्पताल को शव वाहन तो दान कर दिया, लेकिन उसे चलाने के लिए ड्राइवर आज तक नहीं मिला। इसके कारण शवों को ले जाने के लिए मुख्यालय से वाहन बुलाया जाता है। इसके इंतजार में घंटों लग जाते हैं। जिसके परिजन सक्षम हैं, वे बैलगाड़ी या प्राइवेट वाहन मंगाते हैं और फिर शव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार करते हैं। 

विज्ञापन




विधायक ने दान में दिया था शव वाहन
दरअसल, नारायणपुर से विधायक चंदन कश्यप ने करीब छह-सात माह पहले भानपुरी के सिविल अस्पताल को शव वाहन दान किया था। इसके बाद से वाहन अस्पताल परिसर में ही खड़ा हुआ है। उसे चलाने के लिए अब तक किसी भी ड्राइवर की नियुक्ति नहीं किया जा सकी है। 50 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में जब किसी मरीज की मौत हो जाती है तो जगदलपुर से शव वाहन को बुलाया जाता है। उसे आने में दो घंटे तक लग जाते हैं, तब तक परिजन शव लिए इंतजार करते रहते हैं। 
विज्ञापन


35 किमी दूर कोंडागांव से मंगवाना पड़ता है वाहन
वाहन चालकों का कहना रहता है की जब पोस्टमार्टम शुरू होता है, उस समय सूचना देने पर जगदलपुर से निकलते हैं। कई बार जगदलपुर में शव वाहन नहीं होने के कारण लोहड़ीगुड़ा से भानपुरी के लिए भेजा जाता है। अगर वहां का वाहन भी व्यस्त है तो भानपुरी से करीब 35 किमी दूर कोंडागांव से शव वाहन को बुलवाया जाता है। हालांकि अस्पताल प्रभारी का कहना है की शव वाहन को चलाने के लिए ड्राइवर नहीं होने के कारण हाट बाजार से दो-तीन बाद चालकों को बुलवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बैलगाड़ी, निजी वाहन पर निर्भर क्षेत्र के लोग
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भानपुरी के रामप्रसाद मौर्य ने बताया की 18 दिसंबर 2022 को विधायक चंदन कश्यप के द्वारा तो शव वाहन देकर फोटो खिंचवा लिए, लेकिन इसको चलाने के लिए अबतक एक भी ड्राइवर की व्यवस्था नहीं कर पाए। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। किसी की भी मृत्यु होने पर क्षेत्र के लोग बैलगाड़ी से लेकर निजी वाहन के अलावा जगदलपुर से आने वाले वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। यह काफी विडंबना की बात है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द ड्राइवर की नियुक्ति करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed