फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Before reaching the hospital a woman gave birth to a dead child

Jagdalpur: अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने मृत बच्चे को दिया जन्म, उपचार के दौरान महिला ने भी तोड़ा दम

Sat, 07 Oct 2023 03:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Oct 2023 03:36 PM IST
सार

महिला ने वाहन के अंदर ही एक मृत बच्चे को जन्म दिया। महिला के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया, जहां शनिवार की सुबह महिला ने मेकाज में दम तोड दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद  परिजनों को सौप दिया गया है। 

विज्ञापन
Before reaching the hospital a woman gave birth to a dead child
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के चौकी पखनार के ग्राम कापानार में रहने वाली गर्भवती महिला को शुक्रवार को अचानक से हुए दर्द के चलते उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था जहां महिला ने रास्ते में एक मृत बच्चे को जन्म दिया। वहीं महिला को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया जहां महिला ने शनिवार को दम तोड दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है।

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए मृत महिला मगलो मरकाम के पति दसू मरकाम ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी, शादी के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई, उसके बाद महिला दोबारा से गर्भवती हुई थी, जहां 3 से 4 दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। वहीं महिला का चौथा माह चल रहा था, दर्द के चलते उसे उपचार के लिए किलेपाल के अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन महिला ने वाहन के अंदर ही एक मृत बच्चे को जन्म दिया। महिला के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया, जहां शनिवार की सुबह महिला ने मेकाज में दम तोड दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद  परिजनों को सौप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed