फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   bastar bandh on 9th May due to demand for extension of railway line

ट्रेन के लिए 9 मई को बस्तर बंद: चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन, अंतागढ़-जगदलपुर रेलवे लाइन शुरू करने की मांग

Sun, 23 Apr 2023 06:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Apr 2023 06:55 PM IST
सार

रेल आंदोलन समिति पिछले दो सालों से दलीराजहरा-जगदलपुर रेल लाइन शुरू करवाने को लेकर आंदोलन कर रही है। बैठक में कहा गया कि, अन्तागढ़ से जगदलपुर तक पैदल यात्रा भी रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षित करने कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई पहल केंद्र सरकार की तरफ से होती हुई दिखाई नहीं दी। 

विज्ञापन
bastar bandh on 9th May due to demand for extension of railway line
रेल आंदोलन समिति की बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में रेलवे लाइन के विस्तार की मांग को लेकर नौ मई को बस्तर बंद बुलाया गया है। इस बंद को चैंबर ऑफ कॉर्मस ने भी अपना समर्थन दिया है। लोगों की मांग है कि अंतागढ़-जगदलपुर रेलवे लाइन का काम शुरू किया जाए। इसे लेकर वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इसके लिए रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार को आठ मई तक का समय दिया गया है। अगर ठोस आश्वासन नहीं मिलता या घोषणा नहीं होती तो बंद का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


रेल आंदोलन समिति की बैठक में समाज और संगठन प्रमुखों पहुंचे हुए थे। बंद को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें जोड़ने के लिए व्यापक प्रयास किए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। सभी लोगों ने हर संघ, समाज और संगठन से निवेदन किया है कि वे बैठक आयोजित कर आंदोलन में प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही हाट बाजारों में भी रेल सुविधाओं के विस्तार और बस्तर के प्रति रेल मंत्रालय के रूखेपन, बंद से जुड़े मुद्दे को विस्तार से प्रसारित कर आम लोगों जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


रेल आंदोलन समिति पिछले दो सालों से दलीराजहरा-जगदलपुर रेल लाइन शुरू करवाने को लेकर आंदोलन कर रही है। बैठक में कहा गया कि, अन्तागढ़ से जगदलपुर तक पैदल यात्रा भी रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षित करने कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई पहल केंद्र सरकार की तरफ से होती हुई दिखाई नहीं दी। इसके कारण महाबंद का निर्णय लिया गया है। अगर इस बंद के बाद भी कोई पहलनहीं हुई तो रेल रोको आंदोलन जैसा निर्णय भी लेने के लिए यहां की जनता और समाज, संगठन बाध्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed