{"_id":"67f91d9fdfad9bfc5701ca92","slug":"assembly-level-bjp-active-member-conference-state-president-filled-enthusiasm-among-workers-in-jagdalpur-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: विधानसभा स्तरीय भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन, प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: विधानसभा स्तरीय भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन, प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Fri, 11 Apr 2025 07:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 11 Apr 2025 07:18 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी का जगदलपुर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता का सम्मेलन भव्य आयोजन शुक्रवार को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक किरण देव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी का जगदलपुर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता का सम्मेलन भव्य आयोजन शुक्रवार को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक किरण देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भाजपा के ध्येय पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में पदाधिकारी बनने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है।
विज्ञापन
हर सक्रिय सदस्य पदाधिकारी बने, यह आवश्यक नहीं, बल्कि दक्षता और कुशलता के आधार पर ही जिम्मेदारी तय की जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, तो यह हमारी कार्यशैली, बैठकें, सम्मेलन और नीतियों सहित परस्पर संवाद की ही देन है, प्रदेश अध्यक्ष ने श्री देव ने कहा कि कभी हर चुनाव में कांग्रेस विजय पाती थी, आज भाजपा का परचम देश के कोने-कोने में लहरा रहा है। इसका श्रेय आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। आप सभी सक्रिय कार्यकर्ता ही भविष्य के सांसद, विधायक एवं मंत्री बन सकते हैं, परंतु इसके लिए कठिन परिश्रम और संगठन के कसौटी पर खरा उतरना जरूरी है, श्री देव ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने 91 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में जीत दर्ज की है, जो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही,
विज्ञापन
जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है
किरण देव ने कार्यकर्ताओं से नम्रता बनाए रखने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा सरकार बनने के बाद विनम्रता बढ़नी चाहिए। हिमालय की चोटी पर पहुँचने के बाद आगे सिर्फ वायुमंडल है, इसलिए सत्ता में रहते हुए भी अहंकार नहीं आना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा की आगामी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि बूथ एवं शक्ति केन्द्र स्तर पर मजबूती से कार्यक्रमों को आयोजित किया जाये। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय जनाता पार्टी को और मजबूती देने के लिये कार्यकर्ताओं को स्वयं को ग्रामीण परिवेश के अनुसार ढालना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनता तक पहुँचायें।
विज्ञापन
बस्तर भाजपा सांसद महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। संगठन सूत्र 'संघे शक्ति कलियुगे' को आधार बनाकर पार्टी को मजबूत किया गया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन का अभिन्न अंग है। संगठन की शक्ति के कारण ही भाजपा का नाम आज विश्व में गर्व से लिया जाता है। सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय को सम्मान मिला है। दस राज्यों में जनजातीय संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का गठन एक ऐतिहासिक निर्णय था, जिसने बस्तर और अन्य पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। सांसद महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे ध्येय पुरुषों के विचारों को आत्मसात करें और संगठन सूत्र का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएं।