फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   An innocent child died after falling into a bucket full of water family members mourned in Jagdalpur

Jagdalpur: पानी से भरी बाल्टी में गिरी मासूम की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

Sat, 16 Nov 2024 05:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Nov 2024 05:27 PM IST
सार

जगदलपुर में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम तिरथुम में रहने वाले बोजो पोयाम की एक वर्षीय बेटी खेलने के दौरान पानी से भरी बाल्टी में गिरने से उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
An innocent child died after falling into a bucket full of water family members mourned in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जगदलपुर में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम तिरथुम में रहने वाले बोजो पोयाम की एक वर्षीय बेटी खेलने के दौरान पानी से भरे बाल्टी में जा गिरी, घटना के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पीएम करवा कर परिजनों को सौप दिया।  

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोड़ेनार क्षेत्र के तिरथुम निवासी बोजो पोयाम अपनी पत्नी शांति व एक वर्षीय बेटी सविता पोयाम को छोड़कर अपने काम से चला गया, वही पत्नी अपने घर के कामों में लग गई, बेटी खेलने के दौरान घर के बाहर निकल कर बाहर पानी से भरे बाल्टी में खेल रही थी, अचानक से बच्ची का पैर फिसल गया, जहाँ बच्ची सिर के बल पानी में जा गिरी। 
विज्ञापन


शाम करीब 4 बजे जब शांति ने बच्ची को घर मे नही देखा तो उसे खोजने के लिए बाहर आई, जहाँ उसने बच्ची को पानी बाल्टी में गिरे देख कर उसे आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए किलेपाल के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से बच्ची की खराब हालत देख उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई, बच्चे की मौत की खबर लगते ही परिवार के साथ ही गाँव में मातम छा गया, बच्ची के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed