{"_id":"674ed74e1c14a84f730549a5","slug":"acquaintance-cheated-staff-nurse-got-car-registered-in-his-name-youth-absconded-in-jagdalpur-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: स्टाफ नर्स के साथ परिचित ने की धोखाधड़ी, अपने नाम से निकलवाई कार, युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: स्टाफ नर्स के साथ परिचित ने की धोखाधड़ी, अपने नाम से निकलवाई कार, युवक फरार
Tue, 03 Dec 2024 05:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 03 Dec 2024 05:34 PM IST
सार
जगदलपुर में परपा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे आरापुर में रहने वाली युवती ने अपने नाम से पहचान के युवक को चार पहिया वाहन दिलाया, जहाँ युवक ने उस वाहन को एनएमडीसी में लगाने और पैसा मिलने की बात करने के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर में परपा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे आरापुर में रहने वाली युवती ने अपने नाम से पहचान के युवक को चार पहिया वाहन दिलाया, जहाँ युवक ने उस वाहन को एनएमडीसी में लगाने और पैसा मिलने की बात करने के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्टाफ नर्स ने मामले की रिपोर्ट परपा थाना में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए यशवंती कश्यप पिता सदन राम कश्यप 32 वर्ष निवासी ग्राम छोटे आरापुर ने बताया कि अभी वर्तमान मे स्टाफ नर्स के पद पर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र छिन्दगढ मे पदस्थ है, स्टाफ नर्स ने बताया कि एक वर्ष पहले 20 अक्टूबर 2023 को पहचान के ग्रेसन पाणी (जांन) ने मारूती कम्पनी का गाडी लेने की बात कहते हुए उसे NMDC मे लगाने से पैसा मिलने की बात कही। स्टाफ नर्स ग्रेसन के बातों में आकर विश्वास करते हुए 20 अक्टूबर 2023 को मारूती शो रूम जगदलपुर गीदम रोड से मारूती स्विप्ट कार फायनेंस अपने नाम पर करते हुए शोरूम से ही ग्रेसन पाणी कार को लेकर चला गया।
विज्ञापन
ग्रेसन के द्वारा लगभग 7-8 किस्त 15100 रूपये पटाया, लेकिन बाद में कार स्विप्ट को लेकर चला गया, स्टाफ नर्स के द्वारा फोन लगाने से फोन स्विच लगातार आता है, कार का किस्त भी नही पटा रहा है। ग्रेसन पाणी उर्फ जांन गाडी को स्टाफ नर्स के साथ विश्वासघात कर कार लेकर चला गया, स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 406 आईपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन