फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   A young man who left the house without informing was found injured in Jagdalpur

Jagdalpur: घर से बिना बताये निकला युवक घायल अवस्था में मिला, उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 09 Jan 2024 06:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 06:00 PM IST
सार

चाचा ललित ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था, पिता खेती किसानी का काम करते थे जबकि निलेश कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ ही वाहन चलाने का काम भी करता था, मृतक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
A young man who left the house without informing was found injured in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरपदर में अपने दादा के घर आया युवक अचानक देर रात नदारद हो गया। जहां सुबह परिजनों को सूचना मिली कि युवक घायल अवस्था में मेकाज में भर्ती है, जहां उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जांच को लेकर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ने के साथ ही हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी देते हुए मृतक नीलेश ठाकुर के चाचा ललित ठाकुर ने बताया कि भतीजा निलेश ठाकुर 22 वर्ष अपने गांव कुमली से अपने दादा सानुर ठाकुर के घर सात जनवरी को बोरपदर आया हुआ था। रात को खाना खाने के बाद सोने के दौरान एक अज्ञात नंबर से फोन आने पर बिना किसी को बताए घर से चला गया, सुबह परिजनों ने खोजबीन किया, लेकिन निलेश कहीं नहीं दिखा। आठ जनवरी की शाम को परिजनों को सूचना मिला कि मेकाज में एक घायल युवक को मेकाज में भर्ती किया गया है, जो पूरी तरह से निलेश के जैसे दिखाई दे रहा है, परिजन मेकाज पहुँचे जहाँ घायल की हालत खराब होने के कारण उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां नौ जनवरी की सुबह रायपुर पहुँचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

चाचा ललित ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था, पिता खेती किसानी का काम करते थे जबकि निलेश कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ ही वाहन चलाने का काम भी करता था, मृतक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार का कहना है कि परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed