{"_id":"680c65f810fbfa4829038d31","slug":"a-woman-died-after-being-hit-by-a-bus-in-jagdalpur-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Accident: महिला के ऊपर चढ़ा बस का पहिया, मौके पर ही हुई मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Accident: महिला के ऊपर चढ़ा बस का पहिया, मौके पर ही हुई मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Sat, 26 Apr 2025 10:20 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:20 AM IST
सार
महिला के ऊपर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया। वहीं, बस को अपने कब्जे में लेते हुए थाने ले जाया गया है।
विज्ञापन
Jagdalpur News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर में शनिवार की सुबह करीब 6 बजे महिला को जगदलपुर से बैलाडीला की ओर जा रही एक बस ने अपनी चपेट में ले लिया। महिला के ऊपर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया। वहीं, बस को अपने कब्जे में लेते हुए थाने ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि तोकापाल निवासी चमारिन बघेल 60 वर्ष अपने घर से सुबह किसी काम से निकली थी। इसी दौरान जगदलपुर से बैलाडीला के लिए निकली रॉयल ट्रैवल्स की बस ने उसे चपेट में ले लिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन