फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   A person riding a bike died in a road accident in Jagdalpur

Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार बाइक सवार युवक जा घुसा ट्रक के पीछे, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 17 Jan 2025 11:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Jan 2025 11:45 AM IST
सार

जगदलपुर में एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेवघाट में रहने वाला विशाल बिसाई नगरनार स्थित एनएमडीसी में काम करता था।

विज्ञापन
A person riding a bike died in a road accident in Jagdalpur
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेवघाट में रहने वाला विशाल बिसाई नगरनार स्थित एनएमडीसी में काम करता था। बीती रात बाइक ट्रक में जा टकराया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि बीती रात सेमरा पैट्रोल पम्प के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ट्रक में जा घुसा। इस घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक दो भाइयों में छोटा था, इसके अलावा मृतक विशाल बिसाई के पिता मंडी में काम करते हैं। विशाल रोजाना की तरह अपने बाइक से एनएमडीसी ड्यूटी में गया हुआ था, जहां से लौटने के दौरान हेलमेट को पहनने के बजाय गाड़ी के पीछे बांधकर वापस अपने घर जगदलपुर आ रहा था कि सेमरा पेट्रोल पंप के पास ट्रक से जा टकराया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed