फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   78 Pradhan Mantri Kisan Samridhi Kendras will open in Bastar from tomorrow

Chhattisgarh: बस्तर में खुलेंगे 78 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र; पीएम कल सीकर में करेंगे योजना का शुभारंभ

Wed, 26 Jul 2023 08:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jul 2023 08:49 PM IST
सार

बस्तर में 78 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोले जाएंगे। इसके जरिए किसानों को उत्कृष्ट बीज ,खाद , कीटनाशक दवा और मिट्टी परीक्षण की सुविधा मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के सीकर में सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
78 Pradhan Mantri Kisan Samridhi Kendras will open in Bastar from tomorrow
प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खुलने को लेकर भाजपा नेताओं ने दी जानकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 78 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोले जाएंगे। इसके जरिए किसानों को उत्कृष्ट बीज ,खाद , कीटनाशक दवा और मिट्टी परीक्षण की सुविधा मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के सीकर में सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान ही वर्चुअल तरीके से बस्तर में भी सभी केंद्रों की शुरुआत की जाएगी। खुदरा कृषि सामान विक्रय केंद्रों को किसान समृद्धि केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा। नए युवा भी केंद्र खोल सकेंगे। 

विज्ञापन


भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों के साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी मिलेगा। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सेठिया और जिला प्रभारी छबीलेश्वर जोशी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर के विभिन्न 78 किसान समृद्धि केंद्रों में भाजपा के दो-दो कार्यकर्ताओं को भेजा जा रहा है। यह कार्यकर्ता केंद्रों में उपस्थित रहकर किसानों को केंद्र सरकार की ओर से सभी योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक देंगे। जिससे किसानों को ज्यादा लाभ मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed