फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   5 killed, 4 injured in three accidents on holi in jagdalpur

होली पर हादसों की रफ्तार: बस्तर में कार पलटने से तीन की गई जान, बाइक की टक्कर से दो मौतें; 4 घायल, 2 गंभीर

Thu, 09 Mar 2023 12:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Mar 2023 12:59 PM IST
सार

इन हादसों के बाद किसी के सिर से पिता का साया उठ गया, तो किसी की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी। फिलहाल पुलिस हादसों को लेकर जांच कर रही है। दो हादसे तो तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलटने के चलते हुए हैं। वहीं एक अन्य हादसे में बाइक सवार पेड़ से जा टकराया।

विज्ञापन
5 killed, 4 injured in three accidents on holi in jagdalpur
हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगलपुर में होली के दिन बुधवार को रफ्तार ने पांच जिंदगियां छीन लीं। अलग-अलग हुए इन हादसों में चार लोग घायल भी हुए हैं। इनमें एक युवक की हालत गंभीर है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। दो हादसे तो तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलटने के चलते हुए हैं। वहीं एक अन्य हादसे में बाइक सवार पेड़ से जा टकराया। इन हादसों के बाद किसी के सिर से पिता का साया उठ गया, तो किसी की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी। फिलहाल पुलिस हादसों को लेकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन




तेज रफ्तार कार पलटी, दो की मौत
भानपुरी थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया की सोनारपाल के पास एक तेज रफ्तार कार पलट  गई। कार में चार युवक सवार थे, जो सुबह तारागांव से सोनारपाल लौट रहे थे। इसी दौरान मुजला के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा पलटी। हादसे में सोनारपाल के व्यापारी उमाकांत मिश्रा का बेटा विनोद मिश्रा (25) और शुकुलगुड़ा निवासी नीलम कश्यप ( 25) की मौत हो गई। वहीं तारागांव निवासी रितेश और रैतु घायल हो गए। घायलों को मेकाज ले जाया गया, जहां से एक को रायपुर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पेड़ से टकराई बाइक, एक की गई जान
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झारउमरगांव के पास हुई। एएसआई दिनेश उसेंडी ने बताया की एरिकपाल निवासी मनबोध भारती (25) अपने दोस्त के साथ होली खेलने के लिए बकावंड गया था। वहां से लौटने के दौरान रफ्तार के चलते बाइक का नियंत्रण बिगड़ा और पेड़ से जा टकराई। हादसे में मनबोध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मनबोध जगदलपुर में मजदूरी करता था। उसकी एक बेटी डेढ़ साल की है, जबकि दूसरी बेटी अभी एक माह की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल से टकराई कार, जेसीबी से निकाले गए शव
वहीं तीसरी घटना नगरनार थाना क्षेत्र के आमागुड़ा के पास हुई। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पुल से जा टकराई। हादसे में धनपुजी निवासी रूपनारायण (26) के साथ एक अन्य युवक की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त होली मनाकर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शवों और घायल को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इतनी बुरी तरह से फंसे थे कि कार को तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। हादसे में घायल तीसरे युवक को मेकाज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed