{"_id":"64f940503658caf6ae0a4439","slug":"4-inspectors-and-2-sub-inspectors-transferred-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bastar: 4 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक के तबादले, श्रीवास को भानपुरी तो शिवानंद को नगरनार की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bastar: 4 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक के तबादले, श्रीवास को भानपुरी तो शिवानंद को नगरनार की कमान
Thu, 07 Sep 2023 08:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 07 Sep 2023 08:45 AM IST
सार
बस्तर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की शाम को 4 निरीक्षक के साथ ही 2 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जिसमें बकावंड थाना प्रभारी को भानपुरी की कमान तो वहीं रक्षित केंद्र में पदस्थ शिवानंद को नगरनार की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की शाम को 4 निरीक्षक के साथ ही 2 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जिसमें बकावंड थाना प्रभारी को भानपुरी की कमान तो वहीं रक्षित केंद्र में पदस्थ शिवानंद को नगरनार की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन पहले 20 निरीक्षक के साथ ही 32 उप निरीक्षक, 25 सहायक उप निरीक्षक का स्थानान्तरण आदेश रायपुर पुलिस विभाग से निकाला गया था। जिसमें भानपुरी थाना में पदस्थ निरीक्षक किशोर केवट को बिलासपुर तो वहीं नगरनार में पदस्थ निरीक्षक विजय चेलम को रायगढ़ भेजा गया। इस लिस्ट के आने के बाद बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा के द्वारा बुधवार को एक लिस्ट और जारी की गई। जिसमें बकावंड थाना प्रभारी चंद्र शेखर श्रीवास को भानपुरी, निरीक्षक दिनेश यादव को कैंप नानगुर से थाना प्रभारी बकावंड, निरीक्षक शिवानंद सिंह को रक्षित केंद्र जगदलपुर से नगरनार, निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता को रक्षित केंद्र जगदलपुर से थाना प्रभारी करपावंड, उप निरीक्षक रत्नेश सेठिया को थाना प्रभारी करपावंड से थाना नगरनार व उप निरीक्षक ललित सिंह नेगी को रक्षित केंद्र जगदलपुर से थाना दरभा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन