फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   31 workers left BJP and joined chhattisgarh Congress in Bijapur

Bijapur: भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ, माला और पार्टी का गमछा पहनाकर कराया गया पार्टी में प्रवेश

Wed, 05 Apr 2023 05:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Apr 2023 05:50 PM IST
सार

सदस्यता लेने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि, वह पार्टी की रीति-नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन
31 workers left BJP and joined chhattisgarh Congress in Bijapur
बीजापुर में भाजपा छोड़कर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को 31 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इनमें उसूर ब्लाक के मुरकीनार से 20 और भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुदमा से 11 कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को माला और गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। इस दौरान विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


भाजपा से कांग्रेस में प्रवेश करने वालों में ग्राम गुदमा से सुदरू मिच्छा, चैतु मिच्छा, बलराम मिच्छा, प्रदीप मिच्छा, संजय मिच्छा, सुनील मिच्छा, सुरेंद्र मिच्छा, राजेश कुहरामी, संतोष मिच्छा, जगदीश मिच्छा और रमेश मिच्छा शामिल थे। वहीं ग्राम मुरकीनार से लक्ष्मण नाईक, रामदास नाईक, नारायण चालकी, सुभाष नाईक, बैसाकु चालकी, सीताराम नाईक, रामनाथ चालकी, महादेव साहनी, राहुल नाईक, ज़िलाराम नाईक, मनोज घरत, संदीप साहनी, रामलाल नाईक, गुलेश्वर कुपाल, रामसाय साहनी, गोलू यादव, चंद्रप्रकाश चालकी, निकिल घरत, मनीदेव नाईक और ललित मांझी को पार्टी की सदस्ता दिलाई गई। 
विज्ञापन


सदस्यता लेने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि, वह पार्टी की रीति-नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी हमेशा से आमजन के हितों के लिए काम करती आई है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों के चलते निचले स्तर तक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गरीब, किसानों और युवाओं के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed