{"_id":"6003bc4e8ebc3e32b652aa19","slug":"jagdalpur-laundryman-jawan-refuses-to-wash-undergarment-then-he-got-transferred-transfer-notice-letter-is-going-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर : जवान ने अंडरगारमेंट धोने से किया मना तो कर दिया तबादला, वायरल हो रहा नोटिस लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर : जवान ने अंडरगारमेंट धोने से किया मना तो कर दिया तबादला, वायरल हो रहा नोटिस लेटर
Sun, 17 Jan 2021 11:23 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
जगदलपुर में आरक्षक को थमाया तबादले का नोटिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से सेनानी 19वीं पोखरण वाहिनी, छसबल करनपुर में धोबी की पोस्ट पर तैनात जवान और सहायक सेनानी जेम्स एक्का के बीच चल रहा विवाद छाया हुआ है। दरअसल, आरोप लगाया जा रहा है कि करनपुर में तैनात हेड आरक्षक (धोबी) रामचरण निर्मलकर ने अपने अफसरों के अंडरगारमेंट्स को धोने से मना कर दिया। इस बात पर नाराज होकर पोखरण वाहिनी करनपुर के सहायक सेनानी जेम्स एक्का ने एक नोटिस जारी कर तबादला बीजापुर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रामचरण निर्मलकर को अफसरों के अंडर गारमेंट्स को धोने से मना करना महंगा पड़ गया। रामचरण के अनुसार, उसने अंडर गारमेंट्स को यह कहकर धोने से मना किया था कि यह सिविल कपड़े हैं। उसके मुताबिक जब उसने अंडरगारमेंट्स को धोने से मना कर दिया तो तुरंत ही एक पत्र जारी करके उसके तबादले का फरमान निकाल दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह विवाद 14 जनवरी को शुरू हुआ था और इस मामले में 16 जनवरी को धोबी के ट्रांसफर का आदेश भी निकाल दिया गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर पोखरण वाहिनी करनपुर के सहायक सेनानी जेम्स एक्का की ओर से जारी नोटिस और इसके जवाब में हेड आरक्षक (धोबी) रामचरण निर्मलकर की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण की कॉपी दो दिनों से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
बता दें, सोशल मीडिया पर पहले किसी ने सहायक सेनानी जेम्स एक्का की ओर से जारी तबादला पत्र का नोटिस डाला जिसके बाद रामचरण के बीजापुर ट्रांसफर वाले आदेश की कॉपी शनिवार की शाम किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दी। इससे ये दोनों ही पत्र पिछले दो दिनों से काफी चर्चा में हैं। इस पूरे मामले पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि बटालियन के कमाडेंट धर्मेंद्र गर्ग को आदेश दिए गए हैं कि वह पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपें। इधर मामले को लेकर वाहिनी के अफसर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।