{"_id":"6af002f3229237178502b3eb","slug":"jagdalpur-jewellery-shop-gold-theft-1-74-crore-cctv-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: ज्वेलरी शॉप से 1.74 करोड़ का सोना चोरी, ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने उड़ाया गहनों से भरा डिब्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: ज्वेलरी शॉप से 1.74 करोड़ का सोना चोरी, ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने उड़ाया गहनों से भरा डिब्बा
Sun, 08 Nov 2026 10:35 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sun, 08 Nov 2026 10:35 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में संजय मार्केट के पास स्थित मोती ज्वेलर्स से ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने एक किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषणों से भरा डिब्बा चोरी कर लिया। दुकान संचालक ने इसकी कीमत 1.74 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संजय मार्केट के पास मोती ज्वेलर्स की दुकान से ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने एक किलोग्राम से अधिक सोने के जेवरों से भरा डिब्बा चोरी कर लिया। चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत 1.74 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुट गई है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
नजर बचाकर झोले में रखा सोने का डिब्बा
आरोपी महिलाएं अपने साथ बच्चों को लेकर मोती ज्वेलर्स पहुंची थीं। दुकान में आभूषण देखने के बहाने उन्होंने दुकानदार को अपने झांसे में लिया और बातों में व्यस्त रखा। इसी दौरान दुकानदार का ध्यान दूसरी तरफ भटकते ही एक महिला ने सोने के गहनों से भरा डिब्बा उठाकर अपने झोले में रख लिया। इसके बाद महिलाएं बच्चों के साथ तुरंत दुकान से बाहर निकल गईं। दुकानदार को जब तक चोरी का अहसास होता, तब तक आरोपी महिलाएं वहां से रफूचक्कर हो चुकी थीं।
बिलों के आधार पर किया जाएगा सटीक मूल्यांकन
दुकान संचालक के अनुसार, गायब हुए डिब्बे में 1 किलोग्राम से ज्यादा वजन के सोने के आभूषण रखे हुए थे। इनकी बाजार कीमत 1 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि चोरी गए आभूषणों की वास्तविक मात्रा और उनकी सटीक कीमत का आधिकारिक आकलन होना अभी बाकी है। पुलिस ने मामले की सच्चाई जांचने के लिए दुकान मालिक से सोने के आभूषणों के बिल मांगे हैं। बिलों के मिलान के बाद ही चोरी हुए सोने की सही मात्रा और मूल्य का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरी में शामिल महिलाओं और बच्चों की पहचान की जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी महिलाएं स्थानीय क्षेत्र की हैं या किसी बाहरी गिरोह से ताल्लुक रखती हैं। कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।