{"_id":"602720d08ebc3ee8ec794c22","slug":"itbp-jawan-resident-of-saharanpur-commits-suicide-by-shooting-himself-in-kondgaon-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर निवासी आईटीबीपी जवान ने छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर निवासी आईटीबीपी जवान ने छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
Sat, 13 Feb 2021 06:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:14 AM IST
विज्ञापन
ITBP Soldier Suicide - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि जवान मोनू यादव आईटीबीपी की 29वीं बटालियन से था और वह नक्सली विरोधी अभियानों के लिए यूरेंडाबेड़ा गांव में तैनात था।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार, मोनू शुक्रवार सुबह अन्य साथियों के साथ पेट्रोलिंग के लिए निकला था। गांव के बाहर पहुंचने पर उसने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली। अन्य जवान उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उत्तर प्रदेश में सहारनपुर निवासी मोनू पारिवारिक समस्याओं के चलते डिप्रेशन में था। पुलिस मामला दर्ज कर इस कदम उठाने की वजहों का पता लगा रही है।
विज्ञापन