{"_id":"5caacbd4bdec22145a0eb59c","slug":"itbp-jawan-injured-in-ied-blast-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : छग में आईईडी विस्फोट में आईटीबीपी का जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : छग में आईईडी विस्फोट में आईटीबीपी का जवान जख्मी
Mon, 08 Apr 2019 09:49 AM IST
आसिम खान
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 08 Apr 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को आईईडी विस्फोट में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का जवान जख्मी हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने को बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र के तहत पांचाल फडकी गांव के पास सुबह में आईटीबीपी और जिला बल की संयुक्त टीम सड़क को बारूदी सुरंग से मुक्त करने और खोलने का अभियान चला रहा थी तभी यह घटना हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया जब गश्ती दल सड़क पर एक पुल के नजदीक था तो हेड कांस्टेबल श्रीनिवास ने बे ध्यानी में आईईडी के ऊपर पैर रख दिया जिससे उसमें विस्फोट हो गया। उन्हें कोहनी में मामूली चोट आई है। अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी के जवान को राजनांदगांव शहर में स्थानांतारित किया गया है।
विज्ञापन
यह घटना यहां मानपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यात्रा से पहले हुई है। मुख्यमंत्री ने यहां रविवार को एक जनसभा को संबोधित किया जो शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। राजनांदगांव लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होना है।
विज्ञापन