{"_id":"64cb5a51a5601184c205d61c","slug":"it-has-rained-more-than-eighty-five-mm-in-last-two-days-in-kabirdham-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवर्धा में भारी बारिश : दो दिन के भीतर 85 मिमी से ज्यादा बरसात, देखिए आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवर्धा में भारी बारिश : दो दिन के भीतर 85 मिमी से ज्यादा बरसात, देखिए आंकड़े
Thu, 03 Aug 2023 01:12 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:12 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पिछले दो दिनों में 85 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। इस मानसून 1 जून से 3 अगस्त की स्थिति में जिले में 458.1 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह 11 बजे तक कई जगहों में भारी बारिश हुई है। इस बारिश के कारण पंडरिया स्थित हॉफ नदी पुल के ऊपर बाढ़ का पानी आ गया। इस कारण कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
विज्ञापन
पूरे जिले में बीते दो दिन के भीतर 85 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, इस मानसून 1 जून से 3 अगस्त की स्थिति में जिले में 458.1 मिमी बारिश हो चुकी है। कबीरधाम वनांचल व पहाड़ी जिला में आता है। जिले का अधिकतर हिस्सा वनांचल है, ऐसे में वनांचल क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण मैदानी क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन
कवर्धा शहर की जीवनदायिनी नदी सकरी भी उफान पर है। कवर्धा शहर के भीतर इस नदी में बनाए गए छोटे-छोटे पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके बाद भी लोग आना-जाना कर रहे हैं।
विज्ञापन
कबीरधाम जिले में बारिश के आंकड़े (मिमी में)
तहसील का नाम 3 अगस्त को बारिश 1 जून से 3 अगस्त तक बारिश
कवर्धा 68.7 433.2
पंडरिया 37.1 341.0
बोड़ला 55.2 330.4
सहसपुर लोहारा 52.2 400.2
रेगाखारकला 84.0 779.4
कुंडा 53.0 391.0
पिपरिया 101.7 531.3
औसत 64.6 458.1