फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ipl: crime branch arrested five bookies in two raids

आईपीएल: हर गेंद पर लगाते थे 50 लाख का सट्टा

Fri, 12 Apr 2013 05:35 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Apr 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
ipl: crime branch arrested five bookies in two raids

आईपीएल मैच की हर बाल पर 50 लाख रुपये के सट्टे का दांव लगाने वाले 5 बुकियों समेत 15 सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मामला रायपुर के टाटीबंध इलाके का है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अनुसार बुधवार देर रात टाटीबंध स्थित मकान में छापा मारकर दो बुकियों को पकड़ा गया।

अगले दिन गुरुवार को उसी जगह से देर शाम तीन बुकियों समेत मौके पर सट्टा खेलते 13 सटोरिए पकड़े गए।

क्राइम ब्रांच को इनके कब्जे से एक इंटर कनेक्टेड मशीन, 53 मोबाइल, तीन टीवी, केल्कुलेटर, होंडा प्रियो कार तथा 95 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

मौके से जब्त डायरी व रजिस्टर में 50 लाख रुपये के सट्टे का ब्योरा मिला है। पकड़े गए सटोरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

एएसपी क्राइम श्वेता सिन्हा, क्राइम ब्रांच प्रभारी आरके साहू ने गुरुवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में दोनों मामलों का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात को चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच के समय टाटीबंध नरूला गार्डन के पास स्थित एक मकान में हाइटेक तरीके से सट्टा खिलाने की जाकारी मिली थी।
विज्ञापन


इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रात 10 बजे मकान में छापा मारकर आईपीएल के दो मैचों से पहले सट्टेबाजों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार बुकियों के तार नागपुर व मुंबई के बड़े खाईवाल से जुड़े निकले हैं। पुलिस की पूछताछ अभी जारी है।

मौके से श्रीनगर, खमतराई के दुष्यंत चंद्रवंशी पुत्र एसआर चंद्रवंशी तथा शिवानंदनगर के बी. जर्नादन राव पुत्र बी. पलतेशू सट्टा खिलाते पकड़े गए गए।

टटीबंध के जिस मकान में यह सट्टा लग रहा था वह किसी वर्मा का है, जिसे इन लोगों ने एक महीने से किराए पर ले रखा था।

इनके पास से नकदी 25 हजार रुपये, 18 मोबाइल, इंटर कनेक्टेड मशीन तथा 10 से 15 लाख की सट्टा-पट्टी का रिकॉर्ड वाली डायरी, रजिस्टर जब्त किए गए हैं। पकड़े गए बुकी भवन निर्माण ठेकेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार शाम को भी क्राइम ब्रांच ने टाटीबंध स्थित पांच मंजिला लोटस टॉवर के फ्लैट नंबर 106 में छापा मारा तो वहां हंगामा मच गया।

फ्लैट में कोलकाता और बेंगलूरु के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच के लिए हाइटेक तरीके से सट्टा खेलते सटोरी पकड़े गए।

सटोरियों के पास से 70 हजार रुपए नकद, रजिस्टर, 30 पन्नों में लिखा 40 लाख रुपये का हिसाब-किताब, 35 मोबाइल, टाटा स्काई छतरी, दो टीवी के साथ होंडा प्रियो कार क्रमांक सीजी 04 एचडी 5772 बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed