फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Indian Idol fame Charu Semwal's New Year show in Kondagaon

छत्तीसगढ़: इंडियन आइडल फेम चारु सेमवाल बिखेरेंगी आवाज का जादू, न्यू ईयर सेलिब्रेशन होगा धमाकेदार

Sun, 28 Dec 2025 01:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:10 PM IST
सार

यह पहला अवसर होगा जब बस्तर संभाग में व्यक्तिगत स्तर पर इतने बड़े और भव्य बॉलीवुड लाइव शो का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Indian Idol fame Charu Semwal's New Year show in Kondagaon
चारु सेमवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोंडागांव शहर इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन को एक बिल्कुल नए, भव्य अंदाज में मनाने जा रहा है। वर्ष की अंतिम रात शहरवासियों के लिए यादगार बनने वाली है, जब बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका और इंडियन आइडल फेम चारु सेमवाल अपनी धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस से पूरे शहर को झूमने पर मजबूर करेंगी।

विज्ञापन


यह पहला अवसर होगा जब बस्तर संभाग में व्यक्तिगत स्तर पर इतने बड़े और भव्य बॉलीवुड लाइव शो का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा इवेंट की मेजबानी सिद्धार्थ जैन और महेश चौहान द्वारा की जा रही है, जिसमें कोंडागांव शहर की कई नामी हस्तियों का भी सक्रिय सहयोग रहेगा। आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है, खासकर युवा वर्ग इस संगीतमय रात का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


आयोजन समिति के सदस्य महेश चौहान ने बताया कि बस्तर संभाग के इतिहास में यह पहली बार है जब इस स्तर का बॉलीवुड लाइव शो कोंडागांव में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं और संगीत प्रेमियों को बड़े महानगरों जैसा मनोरंजन अपने ही शहर में उपलब्ध कराना है। अब मनोरंजन के लिए बाहर बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इस बार बॉलीवुड खुद कोंडागांव आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed