फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   India-Zimbabwe Women's T20 series in Raipur, Smriti Mandhana to lead

सीजी: भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज रायपुर में, स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान

Sun, 11 Oct 2026 03:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 11 Oct 2026 03:21 PM IST
सार

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज रायपुर पहुंच रही है।

विज्ञापन
India-Zimbabwe Women's T20 series in Raipur, Smriti Mandhana to lead
स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज रायपुर पहुंच रही है। श्रृंखला का पहला मुकाबला 16 अक्तूबर, दूसरा 18 अक्तूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्तूबर को खेला जाएगा। ये सभी तीन मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे। रायपुर में तीनों मैच आयोजित होने से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को छह दिनों में तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


टीम की कमान और अभ्यास का कार्यक्रम
इस श्रृंखला में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में स्मृति मंधाना संभालेंगी। टीम की उप-कप्तान शेफाली वर्मा होंगी, जबकि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम का हिस्सा हैं। 15 सदस्यीय भारतीय टीम में ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि शामिल हैं। भारतीय टीम रायपुर पहुंचने के अगले दिन यानी 12 अक्तूबर को अभ्यास सत्र में भाग लेगी। वहीं जिम्बाब्वे की महिला टीम 12 अक्तूबर को रायपुर पहुंचेगी और 13 अक्तूबर को अभ्यास करेगी।
विज्ञापन


दर्शकों की सुविधा और प्रशासनिक तैयारी
मैचों की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक की गई। इसके बाद रायपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी बनाई गई है। इस समिति में पुलिस, खेल विभाग, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, एनआरडीए और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी शामिल हैं। दर्शकों के लिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। ई-टिकट स्कैन करने के लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। टिकट के साथ तय संख्या में पार्किंग पास मिलेंगे। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा दर्शकों के लिए भोजन और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा इंतजाम और एनजीटी का आदेश
स्वास्थ्य विभाग आसपास के अस्पतालों की मैपिंग करेगा और स्टेडियम में एंबुलेंस तैनात रहेगी। आपात स्थिति तथा वीआईपी आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर तय किया जाएगा। दमकल, आपातकालीन रास्ते, बिजली और मोबाइल नेटवर्क की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एनजीटी ने 2 जुलाई 2026 को जारी अंतरिम आदेश में रायपुर समेत तीन स्टेडियमों में अनुमति के बिना खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। बाद में अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अनुमति मांगने पर एनजीटी ने तीन मैचों के लिए रोक संशोधित कर स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed