फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Indecent dance on dussehra in chhattisgarh; congress leaders blew rupees in manendrgarh

Chhattisgarh: रावण दहन पर अश्लील डांस, कांग्रेस नेताओं ने उड़ाए नोट; BJP बोली-ये कौन सा गांधीवाद

Fri, 07 Oct 2022 01:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/ कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/ कोरिया Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Oct 2022 01:29 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ओर दशहरे में रामायण के कलाकार अरूण गोविल और दीपिका चिखलिया को बुलाकर संदेश देते हैं। दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के नेता राज्य में अश्लीलता फैलाते हैं। 

विज्ञापन
Indecent dance on dussehra in chhattisgarh; congress leaders blew rupees in manendrgarh
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में दशहरा पर हुए अश्लील डांस में नोट उड़ाते नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ का नवगठित जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अपने गठन के बाद विवादों में आ गया है। हालांकि यह विवाद नए जिले का नहीं, बल्कि जिले में दशहरा पर हुए अश्लील डांस को लेकर है। कांग्रेस विधायक और नेताओं की मौजूदगी में मंच पर 'टनाटन टूरी..' गाने पर हुए लड़कियों के बोल्ड डांस से सियासी बवाल मच गया है। डांस के दौरान कांग्रेस नेता नोट उड़ा रहे हैं और अफसर मंच पर बैठे हैं। इसका वीडियो सामने आने के बाद BJP ने पूछा है कि यह कौन सी संस्कृति और गांधीवाद है। 
विज्ञापन



लड़कियों का बोल्ड डांस देख भीड़ हुई बेकाबू
दरअसल, जिले के खड़गवां क्षेत्र के जनपद पंचायत ग्राउंड में 5 अक्तूबर को रावण दहन था। इसके बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें बिलासपुर से बुलाई गई लड़कियों का बोल्ड डांस देखकर भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ओर अफसरों ने लड़कियों पर नोटों की बारिश शुरू कर दी। इस डांस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि इलाके के विधायक डॉ. विनय जायसवाल थे। खड़गवां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साहू भी मंच पर बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक ने दी थी कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि
लाइव ऑर्केस्ट्रा के बीच लड़कियां का टनाटन टूरी... गाने पर डांस देखकर पुलिस के जवान भी मुस्कुरा रहे थे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अफसरों के साथ उनके ड्राइवर भी थे। कुछ तो मंच पर चढ़कर नाचने लगे। उन्हें बाद में उतारा गया। इनके अलावा कार्यक्रम में भाजपा के  पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, खड़गवां ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साहू, युवक कांग्रेस नेता मनोज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे। विधायक जायसवाल ने कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि भी दी थी। 
विज्ञापन



अब सबने झाड़ा पल्ला, कहा-अश्लीलता नहीं हुई
BJP के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जासवाल का कहना है कि कार्यक्रम में वे मौजूद थे, लेकिन उनके सामने इस तरह का कृत्य नहीं किया गया। खड़गवां थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि अश्लील डांस नहीं, वहां पर छत्तीसगढ़ी डांस हो रहा था। इस समय मैं भी मौजूद था। विधायक विनय जायसवाल मौजूद थे। उस समय आरती हो रही थी। मनेंद्रगढ़ कलेक्टर पीएस ध्रुव का कहना है कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। व्हॉट्सऐप से जानकारी मिली है। इसका पता लगा रहे हैं। 



ये कांग्रेस का कौना सा गांधीवाद है
छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस यह किस अपसंस्कृति का प्रदर्शन कर रही है। अश्लीलता पर लुटाने के लिए कांग्रेसियों और कांग्रेस सरकार के अफसरों के पास यह रकम आ कहां से रही है। कितनी लज्जाजनक स्थिति है कि गांधी जी के दर्शन पर व्याख्यान देने वाले, उनके सिद्धांतों पर चलने का ढिंढोरा पीटने वाले कांग्रेसी अश्लीलता पर आनंदित होकर वही नोट फेंक रहे हैं, जिन पर पूज्य बापू का चित्र अंकित है। यह जो संस्कृति कांग्रेस के नेता दिखा रहे हैं, वह छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ साथ बापू का भी अपमान है। 


(छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव)

सिंहदेव ने कहा कि विजयादशमी जैसे राष्ट्रवादी चेतना महापर्व पर ऐसी हरकते देखकर छत्तीसगढ़ शर्मसार हो रहा है। उन्होंने सवाल किया, धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर अश्लील डांस कराने और बेहूदगी पर देश की मुद्रा फेंकने वाले कांग्रेस नेताओं और इसमें शामिल होने वाले सरकारी अफसरों और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। समाज में गंदगी फैलाने वालों को सरकार का संरक्षण यह साबित कर रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैसा नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed