{"_id":"5edf4bba8ebc3e4313149b03","slug":"in-chhattishgarh-a-wild-elephant-killed-a-35-year-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में जंगली हाथी ने ली महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में जंगली हाथी ने ली महिला की जान
Tue, 09 Jun 2020 02:13 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:13 PM IST
सार
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी का तांडव
- 35 वर्षीय महिला की ली जान
- तत्काल सहायता के रूप में महिला के पति को 25,000 रुपये दिए गए
विज्ञापन
wild elephant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत हो गई। कोरबा जिले में पदस्थ वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कटघोरा वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत ठिहाईपारा लमना गांव में जंगली हाथी के हमले में आरती जिसकी उम्र 35 साल थी, उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
वन अधिकारियों ने बताया कि पाली क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश और उसकी पत्नी आरती बाई ठिहाईपारा लमना गांव में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। रात में जब वह सो रहे थे तब एक जंगली हाथी ने हमलाकर उसके रिश्तेदार के घर को तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हाथी के इस हमले से ओमप्रकाश बच गया लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे। गांव वालों की मदद से महिला को अस्पताल रवाना किया गया लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला के पति को तत्कालिक सहायता राशि के रूप में 25,000 रुपये दिए गए हैं। बाकी 5.75 लाख रुपये की राशि सभी अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात जारी है। इस महीने की दो तारीख को जिले के पसान क्षेत्र के पनगवां गांव निवासी 65 वर्षीय मोहर सिंह को एक जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला था।