फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   In Chhattisgarh, Maoists ask villagers to use NOTA

लोगों को 'नोटा' इस्तेमाल की सलाह दे रहे हैं नक्सली

Wed, 30 Oct 2013 12:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Oct 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
In Chhattisgarh, Maoists ask villagers to use NOTA

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव आने के साथ ही माओवादी गतिविधियों में भी तेजी आ गई है। आए दिन नक्सली यहां चुनाव के विरोध में पोस्टर और बैनर चिपका रहे हैं।

विज्ञापन


इंडियन एक्प्रेस के मुताबिक इन दिनों चुनाव के विरोध में नक्सली छत्तीसगढ़ के गावों में जा-जाकर सभाएं कर रहे हैं। यहा नक्सली, लोगों को आने वाले विधानसभा चुनावों में नोटा(इनमें से कोई नहीं) का उपयोग करने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के डीजी दिलीप त्रिवेदी के मुताबिक नक्सलियों की पहली कोशिश यह है कि लोग यहां चुनाव का बहिष्कार करें। लेकिन जो लोग चुनाव में भाग ले रहे हैं उनके लिए नक्सली कोशिश कर रहे हैं कि वे अपने वोट के तौर पर नोटा( इनमें से कोई नहीं) का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नक्सली, सुरक्षा अमले पर हमला भी कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में चुनाव आने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई हैं। यहां छत्तीसगढ़ के एक लाख पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य राज्यों से लगभग 56 हजार पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है ताकि यहां शांति से चुनाव संपन्न हो सकें।


छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बस्तर के कई इलाकों में तो 12 हजार मतदाताओं वाले क्षेत्र में 20 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed