{"_id":"638f3d424e9f6a4fa131b983","slug":"illegally-built-restaurant-was-demolished-by-bilaspur-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: पुल के पास की जमीन कब्जा, नोटिस देने के बाद भी बनाया रेस्टारेंट, नगर निगम का चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: पुल के पास की जमीन कब्जा, नोटिस देने के बाद भी बनाया रेस्टारेंट, नगर निगम का चला बुलडोजर
Tue, 06 Dec 2022 06:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:32 PM IST
सार
अतिक्रमण कर रेस्टोरेंट बनाया था। इनको विधिवत नोटिस दिया गया, लेकिन नहीं माने। फिर नोटिस दिया गया और मौखिक भी बताया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई। 20 से 25 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। उनकी नापजोख भी कर ली गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिलासपुर नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से बना रेस्टोरेंट तोड़ा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नगर निगम ने मंगलवार को अवैध रूप से बनाए गए रेस्टोरेंट को ढहा दिया। कार्रवाई से पहले निगम की ओर से रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस भी दिया गया था, लेकिन वह नहीं माना। कोई वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका। इसके बाद निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगला क्षेत्र स्थित उसलापुर पुल के पास कुछ लोगों ने जमीन कब्जा कर ली। इसके बाद अवैध रूप से रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। निगम को पता चला तो उन्होंने निर्माण कार्य रोकने के लिए संचालक को नोटिस जारी किया। इसके बाद भी उन्होंने काम नहीं रोका और रेस्टोरेंट बनाकर तैयार कर लिया।
विज्ञापन
इस पर निगम की ओर से फिर नोटिस भेजा गया। इसका कोई जवाब ही संचालकों ने नहीं दिया। इसके बाद निगम ने तीसरा नोटिस भेजा और रेस्टोरेंट के दस्तावेज मांगे। जांच के दौरान उनका जवाब संतोषप्रद नहीं मिला। इस पर मंगलवार को निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और रेस्टोरेंट गिरा दिया। साथ ही दोबारा नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
निगम भवन शाखा के अभियंता सुरेश शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण कर रेस्टोरेंट बनाया था। इनको विधिवत नोटिस दिया गया, लेकिन नहीं माने। फिर नोटिस दिया गया और मौखिक भी बताया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि ऐसे 20 से 25 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। उनकी नापजोख भी कर ली गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।