{"_id":"63f0dd9a24f9891bd8019c62","slug":"husband-kills-wife-who-obstructs-illegal-relationship-in-mahasamund-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में बाधा बनी पत्नी की हत्या: मारने से 20 दिन पहले कराया 16 लाख का बीमा, फिर चाकू से गोद डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में बाधा बनी पत्नी की हत्या: मारने से 20 दिन पहले कराया 16 लाख का बीमा, फिर चाकू से गोद डाला
Sat, 18 Feb 2023 07:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:45 PM IST
सार
छोटे भाई का कॉल आया तो आरोपी ने खुद को महासमुंद में बताया। फिर रास्ते में चाकू फेंककर उसके घर रमन टोला पहुंच गया। वहां से भाई को लेकर अपने घर पहुंचा और पुलिस को हत्या की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी परमानंद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक अधेड़ ने उसके अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भाग निकला। हत्या से 20 दिन पहले आरोपी ने पत्नी का 16 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस भी कराया था। इसके बाद रात के अंधेरे में घर में घुसकर चाकू से गोद डाला। पुलिस ने करीब दो साल बाद मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बम्हनी निवासी संतोषी बाई (50) पत्नी परमानंद यादव का शव 26 मार्च 2021 को उसके ही घर में मिला था। पुलिस पूछताछ में परमानंद ने बताया था कि वह वारदात के समय महासमुंद गया था। वहां से अपने भाई के साथ लौटा तो घर में पत्नी का शव मिला। काफी लंबे समय से मामले का खुलासा नहीं होने पर एसपी ने टीम बनाई और संतोषी बाई से संबंधित छोटी-छोटी जानकारी एकत्र करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि परमानंद का गांव की ही एक अन्य महिला से अवैध संबंध है। इसकी जानकारी संतोषी बाई को लगी तो वह परमानंद को मना करती थी। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। संदेह के आधार पर पुलिस ने परमानंद को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। पहले तो वह इनकार करता रहा, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती की तो उसने हत्या की बात स्वीकार ली।
विज्ञापन
आरोपी परमानंद ने पुलिस का बताया कि रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर उसने संतोषी की हत्या की साजिश रची। इस बीच उसे एक एलआईसी एजेंट से पता चला कि अगर टर्म लाइफ इंश्योरेंस लिया है और उस व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो पैसा नॉमिनी को मिलता है। इस पर परमानंद ने हत्या से 20 दिन पहले आठ-आठ लाख रुपये के दो टर्म प्लान संतोषी बाई के नाम से ले लिए। इसमें खुद को नॉमिनी बनाया।
वारदात वाले दिन आरोपी परमानंद सहकारी बैंक महासमुंद में ड्यूटी करने गया। शाम को जब वह गांव लौटने लगा तो सड़क किनारे अंधेरे में बाइक खड़ी कर दी। फिर घर में गया। उस समय संतोषी बाई खाना बना रही थी। तभी आरोपी परमानंद ने जेब से चाकू निकाल संतोषी पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। फिर वहीं पड़े गमछे से हाथ और चाकू पोछा और पीछे के दरवाजे से भाग निकला।