फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   husband killed wife went to see fair without informing in kabirdham

पत्नी मेला देखने गई तो हत्या कर दी: रात को देर से लौटने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में पति ने पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 19 Feb 2023 08:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Feb 2023 08:34 PM IST
सार

मारपीट के कारण रेखा के शरीर से खून निकल रहा था। आरोपी राजू ने बताया कि घर में कोई नहीं था। ऐसे में उसने रेखा के कपड़े बदले और वहां से सारा खून साफ किया। फिर रेखा के परिजनों को बताया कि गिरने से उसकी मौत हो गई है। 

विज्ञापन
husband killed wife went to see fair without informing in kabirdham
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला बिना बताए मेला देखने गई थी। रात के देर से लौटने का कारण पति ने पूछा तो झगड़ा करने लगी। इस पर आरोपी पति ने डंडे और लात-घूंसे पीटकर उसकी जान ले ली। फिर पत्नी के परिजनों को कॉल कर घर में गिरने से मौत का कारण बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस को 17 फरवरी को रेखा बाई पत्नी राजू विश्वकर्मा की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो शव की स्थिति देखकर हत्या का अंदेशा हुआ। पूछताछ में राजू ने बताया कि रेखा बाई की गिरने से मौत हुई है। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि रेखा बाई की जान लेने के लिए ही उस पर वार किया गया। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। इस पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने राजू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 16 फरवरी को रेखा बिना बताए मड़ई मेला देखने गई थी। वहां से देर रात को लौटी तो राजू ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस पर रेखा बाई नाराज हो गई और राजू से अभद्रता करने लगी। राजू ने पुलिस को बताया कि इसके चलते वह आक्रोशित हो गया और गुस्से में पास पड़े डंडे से उसकी पिटाई की। साथ ही लात-घूंसों से भी पीटा। इससे रेखा बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद उसने उठाने का प्रयास किया तो शरीर ठंडा हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के कारण रेखा के शरीर से खून निकल रहा था। आरोपी राजू ने बताया कि घर में कोई नहीं था। ऐसे में उसने रेखा के कपड़े बदले और वहां से सारा खून साफ किया। फिर रेखा के परिजनों को बताया कि गिरने से उसकी मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed