{"_id":"64c0d8ed8cbde82be405be78","slug":"husband-hanged-himself-after-killing-his-wife-in-kabirdham-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मिला दंपति का शव : पत्नी की हत्या कर पति ने लगायी फांसी, महिला की थी दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में मिला दंपति का शव : पत्नी की हत्या कर पति ने लगायी फांसी, महिला की थी दूसरी शादी
Wed, 26 Jul 2023 01:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:57 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमलीटोला बदना गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुकदुर थाना क्षेत्र के अमलीटोला बदना गांव में एक युवक अपनी पत्नी को मारकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे वजह अभी पता नहीं चल सकी है। बताया जा रहा है चार-पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि महिला की यह दूसरी शादी थी।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, मृतक का नाम रामसिंह मरावी पुत्र तिजऊ मरावी और मृतका का सरोज बाई मरावी है। हत्या के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जब घर में कोई भी हरकत नहीं हुई तो पड़सियों ने जाकर देखा। इस दौरान घर के अंदर पति -पत्नी मृत मिले। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन