फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hundreds of naxals attack on police party who sent to garhchiroli maharashtra

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सैकड़ों नक्सलियों का पुलिस पार्टी पर हमला, मांगी गई वायुसेना से मदद

Fri, 05 Mar 2021 02:02 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 05 Mar 2021 02:02 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली हमला
  • सैकड़ों नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला
  • हमले में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर

विज्ञापन
hundreds of naxals attack on police party who sent to garhchiroli maharashtra
naxal

विस्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किए जाने की खबर सामने आई है। नक्सलियों और पुलिस के बीच यह मुठभेड़ करीब 12 घंटे चली। सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया गया। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 270 पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए थे। इसके लिए वायुसेना से भी मदद मांगी गई थी।

विज्ञापन


वहीं सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर से अतिरिक्त कमांडो को भेजा गया। ऐसा बताया जा रहा है कि हथियारबंद नक्सलियों के बड़े ग्रुप ने सुरक्षाबलों पर हमला बोला।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों और सी60 कमांडो के बीच ये मुठभेड़ हुई है। सूत्रों की मानें तो सैकड़ों की तादाद में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया। सूत्रों के मुताबिक घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी पहाड़ी पर थी और जबकि नक्सलियों ने पैदल पहाड़ी क्षेत्र को घेर लिया। नक्सलियों की ओर से धुंआधार फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस कर्मी घायल: देशमुख
इस संबंध में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ताजा जानकारी दी है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली नक्सल गतिविधियों से प्रभावित दूरस्थ जिला है। पुलिस ने अबुझमाड़ में अवैध हथियार बनाने के एक कारखाने पर छापा मारा और उसे नष्ट कर दिया।


उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस ने अभियान चलाया था। इसमें हमारे 70 अधिकारी शामिल थे। ऑपरेशन 48 घंटे तक चला और पूरा हुआ। एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed