{"_id":"6041eb74577ff03146734b8d","slug":"hundreds-of-naxals-attack-on-police-party-who-sent-to-garhchiroli-chhattishgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सैकड़ों नक्सलियों का पुलिस पार्टी पर हमला, मांगी गई वायुसेना से मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सैकड़ों नक्सलियों का पुलिस पार्टी पर हमला, मांगी गई वायुसेना से मदद
Fri, 05 Mar 2021 02:02 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:02 PM IST
सार
- महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली हमला
- सैकड़ों नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला
- हमले में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर
विज्ञापन
naxal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किए जाने की खबर सामने आई है। नक्सलियों और पुलिस के बीच यह मुठभेड़ करीब 12 घंटे चली। सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया गया। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 270 पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए थे। इसके लिए वायुसेना से भी मदद मांगी गई थी।
विज्ञापन
वहीं सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर से अतिरिक्त कमांडो को भेजा गया। ऐसा बताया जा रहा है कि हथियारबंद नक्सलियों के बड़े ग्रुप ने सुरक्षाबलों पर हमला बोला।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों और सी60 कमांडो के बीच ये मुठभेड़ हुई है। सूत्रों की मानें तो सैकड़ों की तादाद में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया। सूत्रों के मुताबिक घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी पहाड़ी पर थी और जबकि नक्सलियों ने पैदल पहाड़ी क्षेत्र को घेर लिया। नक्सलियों की ओर से धुंआधार फायरिंग की गई।
विज्ञापन
एक पुलिस कर्मी घायल: देशमुख
इस संबंध में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ताजा जानकारी दी है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली नक्सल गतिविधियों से प्रभावित दूरस्थ जिला है। पुलिस ने अबुझमाड़ में अवैध हथियार बनाने के एक कारखाने पर छापा मारा और उसे नष्ट कर दिया।
उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस ने अभियान चलाया था। इसमें हमारे 70 अधिकारी शामिल थे। ऑपरेशन 48 घंटे तक चला और पूरा हुआ। एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।