फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Human skeleton found in Jatapahar of Lemru of Korba family identifies

Korba: लेमरू के जातापहाड़ में मिला नरकंकाल, कुछ दिन पहले लापता हुए व्यक्ति के परिजनों ने की शिनाख्त

Thu, 20 Oct 2022 07:21 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा
अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 20 Oct 2022 07:21 PM IST
सार

बताया जा रहा है लेमरू निवासी गनपत बैगा पिछले दो माह से लापता था और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मृतक के परिजन कपड़ों के आधार पर पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Human skeleton found in Jatapahar of Lemru of Korba family identifies
लेमरू क्षेत्र में मिला नरकंकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेमरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाता पहाड़ इलाके में एक नरकंकाल मिला है। आसपास के लोगों ने इसे देखा तो पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को जब्त कर लिया। चर्चा है कि मृतक इसी क्षेत्र का व्यक्ति है जो कुछ दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़े के आधार पर उसकी पहचान की है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि लेमरू इलाके में सुबह बकरी चराने गए ग्रामीणों की नरकंकाल पर नजर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने नरकंकाल को जब्त कर लिया। कंकाल की फॉरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है लेमरू निवासी गनपत बैगा पिछले दो माह से लापता था और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मृतक के परिजन कपड़ों के आधार पर पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed