{"_id":"617677cf66a45b7126464d93","slug":"huge-fire-in-an-uncontrollable-car-after-colliding-with-a-cow-one-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: गाय से टकराने के बाद बेकाबू कार में लगी भीषण आग, 15 साल के लड़के की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: गाय से टकराने के बाद बेकाबू कार में लगी भीषण आग, 15 साल के लड़के की मौत
Mon, 25 Oct 2021 02:54 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:54 PM IST
सार
शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवंति विहार के करीब एक कार सोमवार तड़के गाय से टकराने के बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। इस घटना में कार में आग लग गई तथा कार सवार बालक राहुल निषाद की मौत हो गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में एक कार गाय से टकराने के बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसी, जिसके बाद उस कार में आग लग गई। इस घटना में 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवंति विहार के करीब एक कार सोमवार तड़के गाय से टकराने के बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। इस घटना में कार में आग लग गई तथा कार सवार बालक राहुल निषाद की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद गाय की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और कार सवारों को बाहर निकाला। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से कार सवार तीनों को शहर के डॉक्टर भीम राव अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक बालक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल दो लोगों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस घटना में कार पूरी तरह से जल गई है। कार में आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू करेगी ।
विज्ञापन