फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Huge event organized on World Tribal Day glimpse of tribal culture seen in Balrampur Ramanujganj

बलरामपुर रामानुजगंज: विश्व आदिवासी दिवस पर बृहद आयोजन, दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

Sat, 09 Aug 2025 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Aug 2025 06:56 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज संगठन जोन जामवंतपुर के द्वारा समाज के कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पोर्ते की उपस्थिति में ग्राम तेतरडीह के खेल मैदान में बृहद आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Huge event organized on World Tribal Day glimpse of tribal culture seen in Balrampur Ramanujganj
विश्व आदिवासी दिवस पर बृहद आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज संगठन जोन जामवंतपुर के द्वारा समाज के कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पोर्ते, सुभेल कुमार, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह,राजदेव सिंह के विशेष उपस्थिति में ग्राम तेतरडीह के खेल मैदान में बृहद आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान विविध आदिवासी संस्कृति के झलक दिखलाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा दी गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अंबेडकर के के लिए चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मूल निवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के मूल निवासी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।उंनके उपलब्धियां और योगदान को स्वीकार करती है जो मूल निवासी लोग पर्यावरण संरक्षण जैसे विश्व मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में घोषित किया गया था। विश्व आदिवासी दिवस मूल निवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें आदिवासी संस्कृति की झलक देखी गई। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम आयोजन को लेकर देवराज सिंह ने बताया कि कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयारी की जा रही थी कार्यक्रम में पूरे जिले से आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed