होंडा के शोरूम में लगी भीषण आग, सौकड़ों गाड़ियां खाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में भिलाई के होंडा शोरूम में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। भिलाई के सुपेला में स्थित इस अनाल होंडा शो रूम में आग से सैकड़ो गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
सीजी खबर के अनुसार आग दुकान बंद करने के बाद करीब 8.30 बजे लगी थी। आग को बुझाने के लिये भिलाई इस्पात संयंत्र के दमकल सहित 11 दमकल मौके पर पहुंचे।
यह होंडा शो रूम की इमारत तीन मंजिला है। रात के 11.30 बजे तक आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। दुकान के कर्मचारियों का कहना है कि दुकान में 500 से 700 होंडा की दो पहिया वाहन आग लगने के पहले थे।
'200 गाड़ियां खाक'
इस मामले में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग से करीब 200 गाड़िया जलकर खाक हो गई है। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि आग के कारण शो रूम की कुछ ही गाड़ियों को बचाया जा सका है।
रात को दमकल विभाग के लोगों ने आग तक पहुंचने के लिये इमारत को क्रेन की मदद से तोड़ना शुरु कर दिया। आस-पास अन्य दुकाने होने के कारण दमकल विभाग को सावधानी बरतनी पड़ी कि कहीं आग दूसरी दुकानों तक न फैल जाये।