बारिश के लिए ग्रह नक्षत्रों के भरोसे छग के गृहमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर छत्तीसगढ़ में सूखे के हालात हैं और दूसरी ओर राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा ने का कहा है कि राज्य का समय बदल रहा है। CG खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि ग्रह नक्षत्र भी बदल रहे हैं, इसलिए यहां भी बारिश होगी।
बताते चलें कि इन दिनों राज्य में हालात हद से बद्तर होने की ओर हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल नहरों में पानी छोड़े जाने के लिए आंदोलनरत हैं।
बीते दिनों किसानों पर पुलिस ने लाठियां भी बरसाई थी। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है कि राज्य में सूखे के हालात नहीं है और दो दिन बारिश हुई है।
होगी बारिश!
उन्होंने इस बात की भी संभावना जताई है कि फिर से बारिश होगी।कौशिक ने कहा कि दो दिन की बारिश से किसानों में उम्मीद जगी है।
पूर्व
मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि किसान राज्य सरकार की प्राथमिकता की सूची
में नहीं है।
जोगी ने यह भी कहा कि सरकार को इस बात की भी फिक्र नहीं है
कि राज्य के किसान अकाल, सूखा जैसी दिक्कतों को झेलने के लिए मजबूर हैं।