{"_id":"64f9a29943aacff54c09aed9","slug":"high-speed-vehicle-trampled-nine-cattle-in-korba-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: तेज रफ्तार वाहन ने नौ मवेशियों को रौंदा, ग्रामीणों ने चक्काजाम करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: तेज रफ्तार वाहन ने नौ मवेशियों को रौंदा, ग्रामीणों ने चक्काजाम करने की दी चेतावनी
Thu, 07 Sep 2023 03:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Sep 2023 03:45 PM IST
सार
कोरबा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। घटना से मवेशी मालिक और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
मवेशियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। हादसे में करीब नौ मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों ने जब खून से सनी सड़क और मवेशियों के बिछी लाश का मंजर देखा तो वे आग बबूला हो गए। घटनास्थल से मवेशियों के शवों को उठाकर ग्रामीणों ने सड़क के किनारे किया। घटना से मवेशी मालिक और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्र के कनकी तरदा मुख्य मार्ग में देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार भारी वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। हादसे में करीब नौ मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों की मौत के बाद मवेशी मालिक और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने फौरन गांव में बैठक बुलाई। बैठक कर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने और चक्का जाम करने का निर्णय लिया है. साथ ही मवेशियों की मौत को लेकर उरगा थाना पुलिस को ज्ञापन देंगे.
विज्ञापन
ग्रामीण सेवाग्राम ने बताया कि काफी लंबे समय से इस मार्ग पर मवेशियों की मौत हो रही है। बिलासपुर बाईपास मार्ग होने के कारण इस पर वाहनों का काफी दबाव है। आये दिन वाहन की चपेट में आने से मवेशियों की मौत हो रही है। भारी वाहनों की रफ्तार पर के कारण हादसा हो रहा है। इस रोड पर गांव के पास आबादी वाले बस्ती में मुख्य मार्ग पर ब्रेकर बनाया जाए और आवारा मवेशियों के गले मे रेडियम पट्टा बांधा जाए, ताकि दूर से नजर आ सके।
विज्ञापन