{"_id":"6a2b92c2e3d0330ef10530a7","slug":"heavy-rain-in-bastar-showers-in-raipur-weather-changes-before-the-monsoon-arrives-in-chhattisgarh-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: बस्तर में झमाझम, रायपुर में फुहारें; छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: बस्तर में झमाझम, रायपुर में फुहारें; छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले बदला मौसम का मिजाज
Fri, 12 Jun 2026 10:32 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:32 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार रात राजधानी रायपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि बस्तर संभाग समेत प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार रात राजधानी रायपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि बस्तर संभाग समेत प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बस्तर संभाग में प्रवेश कर सकता है, जबकि रायपुर में 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान कोंटा और गरियाबंद में सबसे अधिक 5-5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं मैनपुर में 4 सेंटीमीटर तथा सुकमा, बड़े बचेली, गादीरास और नानगुर में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बस्तर संभाग के कई अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।
हालांकि राजधानी रायपुर में बारिश का असर सीमित रहा। यहां गुरुवार रात केवल 1.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, लेकिन तेज हवाओं और बादलों के कारण लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश के बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। राजनांदगांव 43 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि रायपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी देखने को मिल सकती है।