{"_id":"69afa2ee615c72598f09d622","slug":"heat-wave-intensifies-in-chhattisgarh-with-temperatures-up-to-4-degrees-above-normal-in-several-districts-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक
Tue, 10 Mar 2026 10:20 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:20 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से महसूस होने लगा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से महसूस होने लगा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होते हुए बिहार से मराठवाड़ा तक एक ट्रफ रेखा लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। हालांकि इस सिस्टम का प्रदेश के मौसम पर अभी कोई खास असर नहीं पड़ रहा है और पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ही तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि शुरू हो जाती है और अप्रैल तक गर्मी का असर और तेज हो सकता है। यदि मौसम की यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध या धुंधलापन रहने की संभावना जताई गई है, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो सकती है। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के चलते कई शहरों में दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर भी महसूस होने लगा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने फिलहाल किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना से इनकार किया है, लेकिन तापमान धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर और तेज हो सकता है।