{"_id":"69c6830278e291a4170a3012","slug":"health-minister-visits-pm-modi-to-extend-wedding-invitation-for-his-daughter-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: पीएम मोदी से परिवार संग मिले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी, बेटी की शादी का दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: पीएम मोदी से परिवार संग मिले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी, बेटी की शादी का दिया न्योता
Fri, 27 Mar 2026 06:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/मनेंद्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/मनेंद्रगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सपरिवार दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी बेटी डॉ. कंचन जायसवाल के विवाह का निमंत्रण सौंपा। PM मोदी ने बिटिया के सिर पर हाथ रखकर स्नेहिल आशीर्वाद दिया और वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। शादी 26 अप्रैल को इंदौर के एक पायलट के साथ होनी है।
विज्ञापन
पीएम से परिवार संग मिले श्यामबिहारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उन्होंने अपनी बेटी डॉ. कंचन जायसवाल के विवाह का निमंत्रण देने के लिए सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली स्थित संसद भवन में हुई, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जायसवाल परिवार से बेहद आत्मीयता के साथ भेंट की। उन्होंने डॉ. कंचन के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। उनके इस सहज और अपनत्व भरे व्यवहार से पूरा जायसवाल परिवार भाव-विभोर हो गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को अद्भुत बताया। उन्होंने उनके अनुशासन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अभिभावक के रूप में स्नेहिल व्यवहार की सराहना की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिला आशीर्वाद उनकी बिटिया के लिए अनमोल है। डॉ. कंचन जायसवाल का रिश्ता इंदौर के रहने वाले एक पायलट के साथ तय हुआ है। शादी की तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
एक पिता के लिए बेटी का कन्यादान सबसे बड़ा अनुष्ठान होता है। इसी भाव के साथ मंत्री जायसवाल अपनी पत्नी कांति जायसवाल, बेटी डॉ. कंचन जायसवाल और दोनों बेटों उत्तम जायसवाल व अमित जायसवाल के साथ उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री ने उन्हें स्नेहिल आशीर्वाद दिया। यह क्षण जायसवाल परिवार के लिए अत्यंत भावुक और यादगार रहा।
इस नामी-गिरामी शादी में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की कई नामचीन हस्तियों के जुटने की संभावना है। प्रधानमंत्री से भेंट के बाद मंत्री जायसवाल दिल्ली में अन्य नेताओं से भी मिलेंगे। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे। वे व्यक्तिगत रूप से सभी वरिष्ठ नेताओं को शादी का कार्ड देकर आमंत्रित करेंगे।