फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   he cheated villagers of lakhs of rupees in name of Pradhan Mantri Awas Yojana By becoming a government officer

CG: सरकारी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्रामीणों से की लाखों की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 30 Apr 2025 03:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 30 Apr 2025 03:12 PM IST
सार

सूरजपुर में सुमित कुमार ने सरकारी अधिकारी बनकर 107 ग्रामीणों से 1.07 लाख रुपये ठगे। जागरूक ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। मामले में अब पुलिस जांच शुरू की है।

विज्ञापन
he cheated villagers of lakhs of rupees in name of Pradhan Mantri Awas Yojana By becoming a government officer
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले में एक शातिर ठग ने सरकारी अधिकारी बनकर लाखों की ठगी की। आरोपी सुमित कुमार ने खुद को श्रम विभाग का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना और पशुधन विभाग की योजनाओं में 1 से 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी का लालच दिया।

विज्ञापन


यह मामला ओडगी ब्लॉक के चांदनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरसोप चौकी का है। ग्रामीण ठग के झांसे में आ गए। ठग ने पंचायत भवन में सरपंच और पंचों की मौजूदगी में रजिस्ट्रेशन के नाम पर ग्रामीणों से 500 से 1000 रुपये वसूले। उसने 107 फॉर्म भरवाकर कुल 1.07 लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन


आरोपी ने सरकारी वाहन जैसी नंबर प्लेट CG16 CS 0226 वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया। वह कोरिया जिले के टेंगनी गिरजापुर का निवासी है। कुछ जागरूक ग्रामीणों ने श्रम विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, जिससे ठगी का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed